जटागंगा नदी किनारे गिरी श्रद्धालु की कार, मचा हड़कंप
अल्मोड़ा, सितम्बर 22 -- अल्मोड़ा। जागेश्वर बाबा के दर्शन को आए श्रद्धालु की कार अनियंत्रित होकर जटागंगा नदी के किनारे गिर गई। गनीमत रही कि कार स्वामी बाल बाल बच गया। वहीं, कार को काफी नुकसान पहुंचा है। बाद में क्रेन की मदद से कार को ऊपर निकाला जा सका। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद से श्रद्धालुओं का परिवार रविवार को जागेश्वर धाम आया था। रात में कार को जागेश्वर स्थित पार्किंग में खड़ी कर परिवार होटल में ठहर गया। सुबह दर्शन के बाद एक श्रद्धालु कार के पास पहुंचा और चालक वाली खिड़की से कार का सेल्फ ऑन कर दिया। सेल्फ ऑन होते ही कार झटके से आगे बढ़ गई और सामने रैलिंग को तोड़ते हुए कार स्वामी के साथ करीब 15 फीट नीचे जटागंगा नदी के किनारे गिर गई। घटना के बाद आसपास में हड़कंप मच गया। साथ ही श्रद्धालु परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके में एसआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.