समस्तीपुर, फरवरी 3 -- हरलाखी,एक संवाददाता। एसपी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार की शाम हरलाखी थाना का किया निरीक्षण व कांडों समीक्षा की। बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, एसआई अर्चना कंचन, शत्रुघ्न कुमार, राम अवधेश सिंह अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। एसपी ने सबसे पहले थाना के भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। तदुपरांत थाना मे संधारित प्रारम्भिक जांच रजिस्टर, जीरो एफआईआर रजिस्टर, ओडी रजिस्टर, वीसीएनबी रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजीयो की जांच की। इस दौरान एसपी ने थाना के सभी कांडों की समीक्षा की व उपस्थित अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि हरलाखी में साढ़े 5 सौ केस पेंडिंग है। एसएचओ को ढ़ाई सौ केस का टारगेट दिया है। जो फरवरी के अंत तक काटके चार्जशीट करना है। अन...