कुशीनगर, जून 2 -- कुशीनगर। जटहा-बगहा पुल निर्माण की मांग को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ जल्द ही व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगा। संगठन के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके निर्माण से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन सुगम होगा तथा व्यापारियों, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुल बनने से दोनों राज्यों के बीच की दूरी कम होगी और सैकड़ों गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।राजन जायसवाल ने बताया कि पुल निर्माण के समर्थन में लोगों की राय जानने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- विहिम की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा इसके तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे और क्षेत्रवासियों की मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्...