रामपुर, अप्रैल 9 -- जटपुरा गांव में 15 दिन से अंधेरा छाया हुआ है। गांव में लगे दोनों ट्रांसफार्मर फुके हुए हैं। जिसके चलते गांव की आवाम काफी परेशान हैं। ग्रामीणों में प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। मामला खौद बिजली घर से जुड़े जटपुरा गांव का है। गांव में 15 दिन से अंधेरा छाया हुआ है। दोनों ट्रांसफार्मर फुकने के कारण गांव के लोग काफी परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी गांव के छात्रों को हो रही है। बिजली न होने के कारण उन्हें पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही है। जबकि मोबाइल आदि चार्ज करने के लिए भी ग्रामीणों को दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। गांव के लोगों का आरोप है बिजली घर के बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में जमा होकर बिजली अफसर के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था अगर ज...