जटपुरा गांव में श्रद्धा भाव से हुआ रामायण पाठ
हापुड़, मई 25 -- गांव जटपुरा में सतीश चौधरी के आवास पर रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा व्यास रामकेश सिंह तोमर ने अयोध्या कांड का वर्णन करते हुए चित्रकूट में भरत और राम मिलन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भरत ने राम की चरण पादुका लेकर अयोध्या लौटने का निर्णय लिया और प्रभु राम के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। वक्ताओं ने कहा कि रामायण हमें त्याग, प्रेम और भाईचारे की सीख देती है। आयोजन में राहुल चौधरी, मनोज चौधरी, ओमेंद्र चौधरी, फिरन सिंह, अजय गोयल, जगदीश शर्मा, अखिलेश मित्तल, राजेंद्र मित्तल, राजवीर सिंह और सीताराम सहित कई लोग मौजूद रहे। अंत में आरती और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.