मेरठ, मार्च 23 -- चौधरी चरणसिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर जटपुरा गांव के सामने मिल में गन्ने डालकर गन्ना क्रय केंद्र पर जा रहे ट्रैक्टर ट्राले की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। बागपत के गांव गांधी निवासी उदयवीर उर्फ टीटू (48) पुत्र रामे की तीन बहनों की शादी जटपुरा में हुई है। वह बहन की ससुराल में वर्षों से रह रहा था। सोमवार दोपहर को किसी काम से चौधरी चरणसिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर डूंगर से जटपुरा जा रहा था। जैसे ही वह गन्ना क्रय केंद्र के निकट पहुंचा, तो पीछे से मिल में गन्ने डालकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राले ने श्रमिक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया ओर ट्राला उसको रौंदता हुआ निकल गया। चीखपुकार सुनकर आसपास लोगों ने शोर मचा दिया। चालक मौके प...