मैनपुरी, फरवरी 28 -- ग्राम पंचायत जटपुरा में आयोजित जटपुरा प्रीमियर लीग सीजन-1 में जटपुरा क्रिकेट क्लब व हरीसिंहपुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। जटपुरा की टीम ने 91 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में जटपुरा ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। जबाव में खेलने उतरी हरीसिंहपुर की टीम 60 रन पर सिमट गई। जटपुरा के गेंदबाज प्रशांत पाल ने तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। अंपायरिंग अंकित व सुमित ने की, स्कोरिंग अजय व कमेंट्री अंकुल यादव ने की। मैच की शुरुआत भाजपा नेता पवन भदौरिया ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.