नई दिल्ली, मई 22 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ कथित टिप्पणियों और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े आपराधिक अवमानना मामले में न्याय मित्र की नियुक्ति कर दी है। हाई कोर्ट में डबल बेंच जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंद्र दुग्गल की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीपा बेहूरा को एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) नियुक्त किया है। पीठ ने कहा कि है कि राजदीपा अवमानना केस में केजरीवाल की तरफ से दलील पेश करेंगी, ताकि सुनवाई प्रभावित न हो। मामले में अगली सुनवाई 4 अगस्त को है। यह मामला आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक अवमानना कार्यवाही से जुड़ा है। आरोप है कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को लेकर की गई टिप्पणियों और सामग्री से अदालत की गरिमा और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश...