नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक घंट से अधिक समय तक जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में जिरह की। आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने बाद में कोर्ट कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर साझा की। 'बार एंड बेंच' की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को इन वीडियोज को डिलीट कराने का आदेश दिया है। 'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट में दिल्ली हाई कोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से पुष्टि करते हुए बताया गया है कि अवैध तरीके से कोर्ट की कार्यवाही को रिकॉर्ड करने की अनुमति नहीं है। दिल्ली हाई कोर्ट की नियमावली में कोर्ट की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और इसे पब्लिश करने की मनाही है। यह भी पढ़ें- एक घंटे तक अदालत में बोले थे केजरीवाल; अब क्यों कहा कि 'मौका नहीं मि...