जज पर पक्षपात के आरोप, दिल्ली कोर्ट ने दो आपराधिक मामलों की सुनवाई पर लगाई रोक
दिल्ली, जून 11 -- दिल्ली की एक कोर्ट ने दो आपराधिक शिकायत मामलों की सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। आरोपियों ने मामलों को दूसरी ट्रांसफर करने की मांग करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट पर पक्षपात और प्रक्रिया संबंधी अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार दहिया ने दोनों ट्रांसफर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट कोमल से सीलबंद लिफाफे में टिप्पणियां मांगी हैं। 9 जून के आदेश में कोर्ट ने कहा कि मामले में प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया जाए। साथ ही राजेश कुमार कौशिक बनाम विपिन शर्मा और अन्य शीर्षक वाले मामले में ट्रायल कोर्ट की आगे की कार्यवाही अगली सुनवाई तक स्थगित रहेगी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाओं में पीठासीन अधिकारी के खिलाफ पक्षपात के आरोप लगाए गए हैं। इसलिए ट्रांसफर याचिका की प्रति संबंधित मजिस्ट्रेट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.