नई दिल्ली, मार्च 18 -- वरिष्ठ वकीलों, शिक्षाविदों और पूर्व सरकारी अधिकारियों के एक समूह ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से संपर्क किया है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के एक मौजूदा जज के खिलाफ हाल ही में लगाए गए आरोपों पर चिंता जताई और न्यायपालिका की गरिमा और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है। अपने ज्ञापन में, हस्ताक्षरकर्ताओं ने उन रिपोर्टों का हवाला दिया जिनमें कहा गया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक मौजूदा महिला जज के खिलाफ आरोप लगाए और अपने मामले को दूसरी पीठ में स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने इस तरह के आचरण को बेहद परेशान करने वाला बताया, और कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के किसी जज पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाना न्यायिक अनुशासन और संस्थागत ईमानदारी की मूल भावना पर सीधा हमला है। ज्ञाप...