नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- सुप्रीम कोर्ट के जज के. वी. विश्वनाथन ने एक मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। जस्टिस के. वी. विश्वनाथन ने यह कदम तब उठाया जब उनके संज्ञान में आया कि वह पहले इस मामले में अपीलकर्ता के वकील के रूप में पेश हो चुके थे। जस्टिस विश्वनाथन को 19 मई, 2023 को सीधे बार से पदोन्नत कर सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था। अप्रैल 2009 में उन्हें शीर्ष अदालत द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया था और पदोन्नति से पहले वह प्रमुख वकीलों में शामिल थे। 'अल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा दायर इस मामले की सुनवाई एक अप्रैल को न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने की थी। पीठ ने कहा कि इस मामले की अंतिम सुनवाई हुई थी और फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। पीठ ने 17 मार्च के अपने आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.