नई दिल्ली, अगस्त 28 -- -यूजर को कारण बताओ नोटिस जारी नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सैदुलाजाब में बहुमंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत के मामले में हाईकोर्ट के मौजूदा जज को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। हाईकोर्ट ने वीडियो को प्रथमदृष्टया अदालत की अवमानना करने वाला मानते हुए डॉ. कपिल कक्कड़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने पूछा है कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह और न्यायमूर्ति विकास महाजन की पीठ ने यह आदेश दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। रजिस्ट्री को कक्कड़ के खिलाफ औपचारिक कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। हाईकोर्ट ने इससे पहले आठ जून को कक्कड़ के सभी सोशल मीडिया अक...