समस्तीपुर, मार्च 18 -- रोसड़ा। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार ने जज कॉलोनी परिसर में नवनिर्मित योग भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। न्यायिक कार्यों के व्यस्त माहौल में योग भवन का निर्माण एक सराहनीय पहल है, जिससे न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एडीजे प्रथम उमेश कुमार, सब जज प्रथम सिकंदर पासवान, सब जज द्वितीय जय प्रकाश किस्कू, न्यायिक पदाधिकारी रूबी कुमारी, रवि शंकर पासवान, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सौरव कुमार एवं जितेंद्र कुमार सहित कई न्यायिक अधिकारी एवं कोर्ट कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने योग भवन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.