बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- जज के पिता व 'अलवीना बेकर्स' के संचालक मोहम्मद असद की हत्या के मामले में फरार 50-50 हजार के इनामी आरोपी जफर हुसैन और उसके दोनों बेटों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की। कोर्ट से वारंट लेने के बाद नागफनी थाना पुलिस ने डहेरिया मोहल्ला स्थित आरोपी के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फर्नीचर, कपड़े, कूलर, पंखा समेत सारा सामान जब्त कर लिया। खिड़की-दरवाजों को भी तुड़वा दिया गया।इससे पहले सीजेएम कोर्ट ने 19 मार्च को उद्घोषणा जारी कर आरोपियों को 18 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने या सरेंडर करने का आदेश दिया था, लेकिन वे सामने नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 209 में मुकदमा दर्ज कर कुर्की की कार्रवाई की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार, सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक करीब साढ़े छह घंटे कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.