नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में जज के तौर पर नौ वकीलों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह फैसला गुरुवार को हुई कोलेजियम की बैठक में लिया गया। कोलेजियम में सीजेआई के अलावा जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बी.वी. नागरत्ना शामिल हैं। जिन नौ वकीलों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है, उनमें विशाल शर्मा, विक्रम कुमार शर्मा, नामग्याल वांगचुक, पवन कुमार कुंडल, ताहिर मजीद शम्सी, तबस्सुम जफर, अमित गुप्ता, प्रणव कोहली और अनुपम रैना शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...