जज की मेज पर कर रही थी टोटका, भरी अदालत में काला जादू करते पकड़ी गई महिला
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- Karnataka Court: अपने हक में फैसला पाने के लिए जजों को रिश्वत देने की कोशिश करने जैसे कई मामले सामने आए। अब कर्नाटक में एक महिला ने फैसले पर असर डालने के लिए सारी हदें पार कर दीं हैं। खबर है कि उसने भरी अदालत में न्यायाधीश की कुर्सी पर टोटका करने की कोशिश की। उसकी पूरी करतूत सीसीटीवी में भी कैद हो गई है, जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेजा है। इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं। घटना दक्षिण भारतीय राज्य के चिकबल्लापुर की है। पुलिस ने अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश की कुर्सी पर टोटका करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है और उसका नाम मंजुला है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी और काला जादू करने की प्रक्रिया सीसीटीवी में रिकॉर्ड भी हुई थी।कर रही थी टोटका एएनआई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.