नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जज की जगह एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के मामले में अब ऐक्शन की तैयारी है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ग्रामीण मयंक पाठक को जांच सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित न्यायाधीश सहारनपुर के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस प्रोटोकॉल में हुई चूक कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। सहारपुर पुलिस की ओर से प्रोटोकॉल को लेकर यह बड़ी चूक शनिवार को सहारनपुर सर्किट हाउस में हुई। यहां एक जज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने गलती से एआईएमआईएम चीफ और सांसद सांसद असदुद्दीन ओवैसी को सलामी दे दी। इस सलामी का वी...