जज की कार में टक्कर मारने के बाद सिपाही को रौंदने का प्रयास
लखनऊ, जुलाई 12 -- गोमतीनगर के लोहिया चौराहे पर लालबत्ती पर रुकी अपर प्रधान न्यायाधीश बाराबंकी की कार में पीछे से तेज रफ्तार थार सवार ने जोर से टक्कर मार दी। हादसा देखकर ट्रैफिक सिपाही दौड़ा, तो थार सवार ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी थार सवार मौके देखकर फरार हो गया। गोमतीनगर पुलिस ने कार चालक संतोष गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर थार सवार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बाराबंकी के देवा रोड स्थित अभय नगर निवासी चालक संतोष गुप्ता ने बताया कि वह अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीकृष्ण कुमार की अर्टिका कार चलाते हैं। 10 जुलाई की शाम करीब 6:45 बजे वह अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीकृष्ण कुमार उनकी पत्नी और बच्चों को लेकर कार से कैसरबाग से बाराबंकी जा रहे थे। यह भी पढ़ें- जज की कार को थार ने मारी टक्कर, रोकने पहुंचे सिपाही को कुचलने की कोशिश; ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.