जज की कार को थार ने मारी टक्कर, रोकने पहुंचे सिपाही को कुचलने की कोशिश; चालक फरार
लखनऊ, जुलाई 12 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर के लोहिया चौराहे पर लालबत्ती पर रुकी बाराबंकी के अपर प्रधान न्यायाधीश की कार में पीछे से तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर ट्रैफिक सिपाही दौड़ा तो थार सवार ने उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। गोमतीनगर पुलिस ने कार चालक संतोष गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाराबंकी के देवा रोड स्थित अभय नगर निवासी चालक संतोष गुप्ता ने बताया कि वह अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीकृष्ण कुमार की मारुति अर्टिगा चलाते हैं। बीती 10 जुलाई की शाम करीब 6:45 बजे वह अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीकृष्ण कुमार, उनकी पत्नी और बच्चों को मारुति अर्टिगा से कैसरबाग से बाराबंकी लेकर जा रहे थे। बन माल से आगे लोहिया चौराहे पर पहुंचते ही रेड लाइट हो गई, जिस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.