चम्पावत, मई 30 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने नो व्हीकल डे मनाया। इस दौरान जिला जज समेत तमाम लोग पैदल जिला न्यायालय पहुंचे। उन्होंने लोगों से ईधन संरक्षण की अपील की। चम्पावत में शनिवार को जिला न्यायालय में नो व्हीकल डे मनाया गया। इसके तहत जिला जज अनुज कुमार संगल ने गोरलचौड़ मैदान मार्ग आवास से जिला न्यायालय परिसर तक की करीब तीन किमी की दूरी पैदल तय की। इसके अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अधिवक्ता और कर्मचारी भी पैदल कार्यालय पहुंचे। जिला जज ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के चलते ईधन बचाना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- जज और अधिवक्ता पैदल पहुंचे न्यायालय उन्होंने लोगों से वाहनों का कम प्रयोग करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...