जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दोषियों की अपील पर फैसला सुरक्षित
धनबाद, अप्रैल 23 -- धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दोनों दोषियों की क्रिमिनल अपील पर सुनवाई पूरी करने के बाद बुधवार को हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। धनबाद के सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके दोस्त राहुल वर्मा को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसे दोनों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इससे पूर्व हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए धनबाद स्थित सीबीआई कोर्ट से लोअर कोर्ट रिकॉर्ड (एलसीआर) तलब किया था। अदालत के आदेश के बाद एलसीआर हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- दो गांजा तस्करों को कोर्ट नें दी 10-10 साल की सजा 28 जुलाई 2021 की सुबह धनबाद के कोर्ट मोड़ में जज उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में राज्य सरकार की अनुशंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.