नई दिल्ली, मई 3 -- दिल्ली की पॉश कॉलोनी में आत्महत्या करने वाले अलवर निवासी जज अमन शर्मा के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अमन के एक रिश्तेदार ने दावा किया है कि उनकी पत्नी ने उनके पिता का अपमान किया था। इस अपमान को अमन सहन नहीं कर पाए। अमन ने बाथरूम में शॉल की मदद से फांसी लगाकर जान दे दी। इस बीच दिल्ली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश के आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अमन के पिता की शिकायत के आधार पर सफदरजंग एन्क्लेव थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमन शर्मा का रविवार को सुबह 8 बजे तीजकी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमन शर्मा के पिता एडवोकेट प्रेम कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.