जजों से कराई जाय रौशन मामले की जांच
मधुबनी, सितम्बर 1 -- बेनीपट्टी । पूर्व केंद्रीय मंत्री समाजवादी नेता देवेंद्र प्रसाद यादव सोमवार की शाम बेनीपट्टी के परकौली पंचायत के ब्रह्मोतरा रनटोल स्व.रौशन यादव के घर पहुंचकर उनके परिजनों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। जानकारी लेने के बाद उन्होने कहा कि रौशन यादव की मौत चाहे जिस परिस्थिति में हुई है उसमें पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका संदेहास्पद है। यह पूर्णत: हत्या का मामला है। इसकी जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से कराये जाने की मांग वे सरकार से करते हैं। उन्होने कहा कि एनएचआरसी अपना रिपोर्ट एक सप्ताह में सार्वजनिक करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.