शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर, विधि संवाददाता। जजी कचहरी परिसर में दो अप्रैल को अधिवक्ताओं के बीच हुए मारपीट के मामले में अब दूसरे पक्ष की ओर से भी थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता अनीत त्रिवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सीट डॉ. राजेंद्र प्रसाद भवन के पोर्टिको में है। उनके अनुसार, उनकी सीट के पास उनके पिता रामकुमार त्रिवेदी, जो वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, उनकी सीट है। पास में वंशीलाल की सीट पर रखा तख्त हटाकर अधिवक्ता प्रदीप कुमार और उनकी सहयोगी ने जबरन कुर्सी-मेज रख ली। आरोप है कि दो अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे प्रदीप कुमार ने रामकुमार त्रिवेदी को धक्का दिया और कुर्सी फेंकने लगे। शिकायत में कहा गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे अनीत त्रिवेदी का गला दबाकर मारपीट की गई...