चंदौली, मार्च 31 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बहेरी में खुला जच्चा-बच्चा केंद्र बंद हो गया है। जिससे ग्रामीण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र नहीं खुलने से महिलाएं लौट जा रही है। जिससे गर्भवती महिलाओं को चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द केंद्र को फिर से खोलने की मांग की है। ग्रामीण शक्ति केंद्र बहेरी संयोजक शुभम सिंह, विक्की सिंह बूथ अध्यक्ष बहेरी ने बताया की कई महीनों से इस केंद्र पर तैनात एएनएम नहीं आ रही है। प्रसव पीड़ा से परेशान महिलाओं को केंद्र से परेशानी हो रही है। अक्सर केंद्र पर तला लगा रहता है। जिससे काफी दिक्कत होती है। बहेरी गांव का जच्चा बच्चा केंद्र बंद पड़ने से असवारियां, जमुरखा, अहिकौरा, बसगावा, अटेली सहित अन्य गांव के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।प्रभारी चिकित...