छपरा, फरवरी 6 -- तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल में बहाल एक आशा कार्यकर्ता द्वारा रेफरल अस्पताल में प्रसव नहीं कराकर मढौरा में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसूता को ले जाने व प्रसव कराने के क्रम में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में उक्त आशा को सेवा मुक्त करने के लिए अस्पताल प्रभारी एवं बीसीएम ने अनुशंसा पत्र मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को भेजा है। अस्पताल प्रभारी डॉ आलोक बिहारी शरण ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा प्राप्त शिकायत प्रतिवेदन पर जांच में मामले को सत्य पाया गया है। इसलिए भटौरा गांव की आशा कार्यकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को शिकायत प्रतिवेदन भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.