सिद्धार्थ, मई 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। इटवा कस्बे के लाइफ केयर हॉस्पिटल में 28 मई को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की हुई मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। सीएमओ द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम शुक्रवार को लाइफ केयर हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान मौत के मामले में तहकीकात की और संबंधित का बयान दर्ज किया। जांच टीम में शामिल नैदानिक स्थापना के नोडल अधिकारी डॉ. एमएम त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहीन व लोटन सीएचसी पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत मौर्य की संयुक्त टीम शुक्रवार को लाइफ केयर हॉस्पिटल पहुंची। नैदानिक स्थापना के नोडल अधिकारी डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि लाइफ केयर हॉस्पिटल ओपीडी व आईपीडी के लिए पंजीकृत है। जांच के दौरान लेबर रूम व ओटी की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई है। मामले में बयान दर्ज किया गया है। ज...