हमीरपुर, अप्रैल 23 -- भरुआ सुमेरपुर। सीएमओ डॉ.गीतम सिंह ने गुरुवार को दोपहर कस्बे के बांकी मार्ग स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित जच्चा-बच्चा केंद्र आदि का औचक निरीक्षण करके व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए। कार्यालय और आवासों के आसपास फैली गंदगी देखकर नाराजगी जताई। गुरुवार को करीब 12:00 बजे सीएमओ ने बांकी मार्ग स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर लेबर रूम, जच्चा-बच्चा भर्ती वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन रूम आदि को भी देखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अस्पताल कैंपस में बने कर्मियों के भवनों में रंग-रोगन कराने के साथ बकाया बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.तरुण पाल सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। नवजात का शव खेतों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.