बलिया, मार्च 31 -- बलिया, संवाददाता। करीब 17 दिन पहले आपरेशन के दौरान हुई जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोपी पूर्वांचल हास्पिटल के चिकित्सक डॉ. आदित्य सिंह को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी चिकित्सक का सोमवार को चालान कर दिया।दुबहड़ थाना क्षेत्र के रामपुर बोहा निवासी सोनू यादव की पत्नी 28 वर्षीय रिंकू को प्रसव पीड़ा होने पर आशा बहू की सलाह पर 13 मार्च को जिला अस्पताल से सटे पूर्वांचल हास्पिटल में भर्ती कराया गया। आपरेशन से महिला ने दो जुड़वा मृत बच्चियों को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद महिला की हालत खराब होने का हवाला देते हुए डॉक्टरों ने अपने ही एम्बुलेंस से मऊ भेंज दिया। वहां पर पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के बाद रिंकू की मौत काफी देर पहले होने की बात परिजनों को बतायी। घरवालों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.