औरैया, सितम्बर 8 -- प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मां ने अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने और प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर समय से इलाज न कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानपुर देहात के देवराहट निवासी पूनम ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी काजल की शादी 23 नवंबर 2025 को सेंगनपुर निवासी राहुल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर काजल को प्रताड़ित और मारपीट करते थे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: नवजात की मौत के चार दिन बाद मां ने भी तोड़ा दम, हत्या का आरोप अप्रैल में काजल को कमरे में बंद कर पीटे जाने की सूचना मिलने पर मायके वाले उसे अपने साथ ले गए थे। जुलाई में पति रा...