समस्तीपुर, फरवरी 6 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में विनोद नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक प्रसूता और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश व्याप्त है। मृतिका सपना कुमारी के पति बॉबी कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। जिसमें अस्पताल प्रबंधन और एक आशा कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर एएसपी संजय पांडे ने शुक्रवार को पहुंचकर जांच किया। जांचोपरांत एएसपी ने पुलिस को कई आवश्यक निर्देश भी दीए। एएसपी ने निर्देश देते हुए कहा है कि जच्चा-बच्चा की मौत होने की घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग को लिखा जाएगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा दोषी नर्सिंग होम पर कार्रवाई की बात कहीं है। मौके पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.