पलामू, मई 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जच्चा बच्चा की मौत के मामले में एमआरएमसीएच अधीक्षक ने उपायुक्त को जांच प्रतिवेदन भेज दिया है। जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित है कि बेलवाटीका निवासी मरीज प्रसव पीड़ा में रात्रि 10 बजकर 32 मिनट पर भर्ती हुई थी। भर्ती होने के समय बीपी 130, पल्स 72 और श्वसन दर 20 प्रति एमएम था। हीमोग्लोबिन 8.4 यूनिट था। एक यूनिट रक्त की व्यवस्था करते हुए एलएससीएस ऑपरेशन की तैयारी की गई। रात्रि 1 बजे एनेस्थीसिया देने के बाद स्किन इन्सिजन दिया गया । कुछ समय ही मरीज को झटके आना शुरू हो गया। कुछ इंजेक्शन देने के बाद भी झटके बंद नहीं हुए। ऐसी परिस्थिति में ऑपरेशन जारी रखना संभव नहीं था। मरीज के अभिभावकों को तत्काल जानकारी देते हुए एम्बुलेंस के लिए 108 पर कई बार कॉल किया गया मगर संपर्क नहीं हो सका। कठिन प्रयास के बाद इंट्यूबेशन हो...