प्रयागराज, जुलाई 30 -- होलागढ़ के मुकुंदपुर की रहने वाली खुशबू मौर्या के ऑपरेशन के बाद हुए जच्चा-बच्चा की हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दो अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सीएमओ डॉ. एके तिवारी के निर्देश पर अपर चिकित्सा अधिकारी पंजीकरण डॉ. आरसी पांडे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज पांडेय और राकेश जायसवाल ने सोरांव स्थित जीआर लाइफ क्योर हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मृतक खुशबू के बारे में कोई जानकारी न प्राप्त होने पर अस्पताल की ओटी को सील करते हुए पंजीकरण निलंबित कर दिया गया। टीम के सदस्यों को सूत्रों से जानकारी मिली की मृतका खुशबू का ऑपरेशन सस्पा अस्पताल, सहसों के डॉ. संजीव शाहा ने किया था। अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद न होने के कारण निरीक्षण टीम ने मरीज से संबंधित सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर अग्र...