लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- नीमगांव थाना क्षेत्र के जन सेवा अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर हॉस्पिटल को भी सीज कर दिया गया है। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव मुकरेहटा निवासी विपिन कुमार की पत्नी प्रीती देवी गर्भवती थी। महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे जनसेवा हॉस्पिटल बेहजम ले जाया गया। यहां महिला की सर्जरी से डिलेवरी कराई गई। डिलीवरी के दौरान ही नवजात बच्चे की मौत हो गई। इस पर परिजन भड़क गए और वह डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। उनका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.