रामपुर, अप्रैल 13 -- थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह महिला बिलासपुर के किसी अस्पताल में काम करती थीं। अब अपनी क्लिनिक चला रही हैं। इसके पास चिकित्सा कार्य की डिग्री नहीं है। थाना क्षेत्र के ही जिवाई जदीद गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी गर्भवती थी। बुधवार को उनकी पत्नी शशिबाला ( 29 ) को प्रसव पीड़ा हुई। पत्नी को लेकर वह क्षेत्र के ग्राम पिपलिया मिश्र स्थित एक निजी क्लिनिक पर पहुंचे। जहां महिलाकर्मी ने दवा देकर घर भेज दिया था। मगर बृहस्पतिवार शाम पत्नी को एक बार फिर प्रसव पीड़ा हुई तो उसने फोन पर जानकारी दी। जानकारी के बाद महिलाकर्मी उनके घर आई और गर्भवती को अपनी स्कूटी पर बैठाकर क्लिनिक पर ले गई और दो युवतियों को बुलाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.