हरदोई, जून 18 -- माधौगंज। बिल्हौर-कटरा मार्ग किनारे स्थित बंधन हॉस्पिटल में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। धरना-प्रदर्शन कर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मामले में अस्पताल संचालक और डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज किया गया। रूदामऊ ग्राम प्रधान अनुज कुमार की पत्नी माधुरी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार रात बंधन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान पहले नवजात की मौत हो गई। परिजन जब नवजात का अंतिम संस्कार कर लौटे तो पता चला कि प्रसूता की हालत गंभीर हो गई है। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज ...