जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने चार घंटे थाना घेरा
उरई, जून 14 -- कुठौंद। संवाददाता ग्राम नौरजेपुर में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत से हड़कंप मच गया। शनिवार देर शाम जितेंद्र की 32 वर्षीय पत्नी रश्मि को प्रसव पीड़ा पर कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात आठ बजे प्रसव के बाद नवजात व जच्चा की हालत बिगड़ गई। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों को औरैया जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति जितेंद्र ने अस्पताल पर समय पर इलाज न देने व लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका का दो साल का बेटा है। आक्रोशित परिजनों ने निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। चार घंटे थाने के घेराव के बाद देर रात मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भीड़ हटी।ग्राम नौरेजपुर पीपरी निवासी प्रसूता की प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हो गई। नवजात शिशु भी नहीं बच सका। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.