फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- पलवल। नागरिक अस्पताल परिसर में जच्चा-बच्चा अस्पताल के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसे 100 बेड का बनाया जाएगा। निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 16 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर डीजी हेल्थ को भेज दिया है। बजट की स्वीकृति न मिलने के कारण पिछले तीन वर्षों से इस अस्पताल का निर्माण कार्य अटका हुआ था, लेकिन अब इसके फिर से बनने की उम्मीद जग गई है। इस नए जच्चा-बच्चा अस्पताल में सालाना लगभग 12 हजार महिलाओं की नि:शुल्क डिलीवरी की जा सकेंगी। वर्तमान में, जिला नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और बीमार बच्चों के लिए केवल 40 बेड की व्यवस्था है। कई बार गर्भवती महिलाओं को उच्च केंद्र के लिए रेफर किया जाता है। नए अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं व विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होंगे, जिससे जिले की बढ़ती आवादी को निजी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.