नोएडा, अप्रैल 28 -- हिन्दुस्तान असर : नोएडा, राजेश शर्मा। भंगेल स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संयुक्त रूप से काम कर सकता है। डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में दोनों अस्पतालों को एक साथ चलाने के बारे में जिक्र किया गया है।हिन्दुस्तान ने 23 अप्रैल को अस्पताल में एक डॉक्टर दस मरीज भी नहीं देख रहे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट तलब की थी। स्वास्थ्य विभाग ने 27 अप्रैल डीएम मेधा रूपम को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में मरीजों की संख्या कम होने कारण आशा का जच्चा-बच्चा अस्पतालों के मुकाबले सीएचसी में मरीजों को ले जाने की बात कही गई है। वहीं, यह भी बताया गया है कि जच्चा-बच्चा अस्पताल और सीएचसी को संयुक्त रूप से चलाया जाए, ताकि डॉक्टरों की सेवा कहीं भी ली जा सके। यानि...