जगेसर में अलम के जुलूस में ढोल बजाने को लेकर गर्माया माहौल, दरोगा लाइनहाजिर
रामपुर, जून 24 -- शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के जगेसर गांव में अलम के जुलूस के दौरान ढोल बजाने को लेकर मंगलवार रात दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। एहतियात के तौर पर गांव में रातभर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं देर शाम हल्का दरोगा दिलीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विवाद दोबारा बढ़ने की आशंका के मद्देनजर बुधवार सुबह एसडीएम आशुतोष कुमार और सीओ देवकीनंदन गांव पहुंचे। इसके बाद गांव में ही डॉ. भीमराव आंबेडकर समुदाय केंद्र के हाल में दोनों समुदायों के लोगों की बैठक आयोजित की गई। दोपहर में एडिशनल एसपी अनुराग सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.