जगुडीह में नए 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, दो दिन बाद बहाल हुई बिजली
बोकारो, जून 26 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड की ओरदाना पंचायत अंतर्गत जगुडीह गांव में गुरुवार को गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने 100 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर के चालू होते ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार गांव में लगा पुराना ट्रांसफार्मर दो दिन पूर्व खराब हो गया था, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को पेयजल, घरेलू कार्यों तथा गर्मी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य हो गई है। उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक बबीता देवी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.