रांची, मार्च 15 -- रातू,प्रतिनिधि। झारखंड जगुआर में पदस्थापित जवान निशांत सिंह की बाइक टेंडर आम बगीचा के पास स्थित घर से शुक्रवार की रात चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार निशांत टेंडर आम बगीचा के पास बिरसा लोहरा के घर में किराये पर रहते है। शुक्रवार की रात 10 बजे ड्युटी से वापस आकर घर में बाइक खड़ी कर सोने चले गए। शनिवार की सुबह आठ बजे ड्यूटी जाने के लिए बाईक के पास गए तो बाईक गायब थी। इस संबंध में रातू थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...