लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- थाना मैलानी की संसारपुर चौकी के अंतर्गत अंगदपुर गांव में भाई भाई में जगह बंटवारे को लेकर विवाद करने का आरोप लगा तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मैलानी के अंगदपुर निवासी नजमुल खां उर्फ बबलू पुत्र मियाजन खां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके मकान के सामने खाली जगह पड़ी है जो उनके पिता व उनके दो भाइयों रमजान खां व रहबर खां की है। जमीन के बंटवारे के समय रमजान खां के पुत्र असलम खां और उस्मान खां आए और गाली गलौज करने लगे। जब उनको गाली देने के लिए मना किया गया, तब उन्होंने मेरे ऊपर ईंट फेंक कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.