लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, संवाददाता। चौथे बड़े मंगल पर भीषण गर्मी के बीच शहर से लेकर गांवों तक, गलियों से लेकर राजमार्ग तक, मंदिरों से लेकर कार्यालयों तक सैकड़ो स्थानों पर हनुमत भंडारों का भव्य आयोजन किया गया। लोगों ने प्रेम से भंडारे में प्रसाद बनाया, भोग लगाया और श्रद्धा के साथ उसे वितरित किया। कहीं शरबत और ठंडाई बांटी गई तो कहीं पूड़ी-सब्जी, चावल-कढ़ी, झोला-चावल, हलवा और बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया। कई स्थानों पर राहगीरों को ठंडा पानी, फल, आइसक्रीम और जूस भी वितरित किया गया। भक्तों ने सेवा भाव से राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर, उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया। अलीगंज, हजरतगंज, चौक, निशातगंज, इंदिरानगर, चिनहट समेत कई इलाकों में सामाजिक संगठनों, व्या...