उन्नाव, जनवरी 12 -- उन्नाव। जिले में मकर संक्रांति पर्व को लेकर पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। पर्व के नजदीक आते ही प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही शहर के बड़ा व छोटा चौराहा, शुक्लागंज, बांगरमऊ, सफीपुर समेत ग्रामीण बाजारों में चहल-पहल रही। लोग पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं और आवश्यक सामग्री खरीदने में व्यस्त हैं। लोग इस पर्व में खास कर गुड़, मुड़िया चावल, तिल, सिसबा, गोलनी, चूड़ा सहित अन्य सामग्री की खरीदारी कर रहे थे। मकर संक्रांति पर दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बाजारों में तिल, गुड़, खिचड़ी, मूंगफली, तिलकुट, रेवड़ी और मिठाइयों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। साथ ही, गंगा स्नान और दान के लिए तांबे व पीतल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.