ललितपुर, जनवरी 2 -- जनपद में जर्जर हो चुके पेजयजल आपूर्ति के सिस्टम को दुरुस्त करने के प्रयास शहरवासियों के लिए आफत बन चुके हैं। विभिन्न मुहल्लों में बिछाई गई नयी पाइप लाइनों में लीकेज के चलते शुद्ध पानी धार बनाकर सीसी रोड के ऊपर बह रहा है। वहीं इसी तरह के लीकेज से शुद्ध पानी के दूषित होने की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका परिषद सीमा में रहने वाले 14,150 उपभोक्ताओं को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल संस्थान गोविंद सागर बांध से प्रतिदिन 45.50 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) कच्चा पानी लेता है। इसको डोडाघाट स्थित 31 एमएलडी, वाटरवर्क्स के 01.50 एमएलडी, नेहरू नगर में 10 एमएलडी, जल संस्थान के 03 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित करके विभिन्न मुहल्लों की आठ टंकियों में चढ़ाया जाता है। जिसके बाद वितरण वाली पाइप लाइन से यह लोगों के घरों तक पहुंचता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.