जगह-जगह बच्चों से डीएम ने बच्चों से ली स्कूल जाने की जानकारी
खगडि़या, मई 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बुधवार को डीएम नवीन कुमार अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान जब बच्चे सड़क किनारे नजर आ रहे थे तो वहां रुककर डीएम स्कूल जाने के बारे में भी बच्चों से पूछ रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दर्जनों जगहों पर बच्चों से स्कूल नहीं जाने के कारणों के बारे में पूछा गया और बच्चों को स्कूल से बाहर रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को त्वरित बाल पंजी के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान सदर एसडीओ धनंजय कुमार, बीडीओ पूरण साह चंद्रनगर व आसपास के क्षेत्र में घर घर सर्वे किया। और बाल पंजी के आधार पर जांच किया जा रहा था। इस दौरान कई बच्चे जो स्कूल से बाहर थे। उनका नाम भी बाल पंजी में नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.