भभुआ, जनवरी 1 -- अधौरा। प्रखंड के पहाड़ व जंगलों में वैसी जगहों पर युवाओं को पिकनिक मनाते देखा गया, जहां पानी का प्रबंध था। अधौरा से तीन किमी. उत्तर की ओर जंगल में पिकनिक मना रहे राजेश सिंह व सुदामा सिंह ने बताया कि हमलोग पहले से प्लान बना लिए थे। इसलिए यहां आए। ओखरगाड़ा, ताला, सिकरी आदि इलाकों के जंगलों में पिकनिक मनाते युवा मिले। पुलिस प्रशासन की निगरानी बढ़ गई थी। कदहर नदी के पास भी लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। आसपास के गांवों के युवा यहां ज्यादा दिखे। नरेश उरांव ने बताया कि नदी में अभी पानी कम है। लेकिन, बरसात में जब यह उफान पर होती है, तब लोग इधर नहीं पहुंच पाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.