जगह-जगह निकाला गया जुलूस, हुई मजलिस
आजमगढ़, जून 20 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कमालपुर में शुक्रवार को तीन मुहर्रम को शहीद-ए-कर्बला हजरत हबीब इब्न मजाहिर की याद में मजलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान उलमा-ए-किराम ने अपने खिताब में कहा कि हजरत हबीब इब्ने मजाहिर, इमाम हुसैन के वफादार साथी थे, जिन्होंने उम्र के आखिरी पड़ाव में भी हक और इंसाफ की खातिर इमाम हुसैन का साथ नहीं छोड़ा। इसी क्रम में मोहर्रम की तीन तारीख पर कमालपुर में जुलूस निकाला गया। सरायमीर, निकामुद्दीनपुर, पुरन्दरपुर में मजलिस का आयोजन किया गया, जहां पर मौलानाओं ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया। कस्बा पुरन्दरपुर इमामबाड़ा में मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना सैय्यद फरमान हैदर ने कहा कि हजरत हबीब इब्न मजाहिर की कुर्बानी इंसानियत, वफादारी और सच्चाई की मिसाल हैं। यह भी पढ़ें- इमाम हुसैन ने दिया तौहीद,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.